तिसरी बाजार में शुक्रवार रात बीडीओ मनीष कुमार एवं सीओ अखिलेश प्रसाद द्वारा कुछ होटलों और ठेलों पर रसोई गैस के अवैध इस्तेमाल की जांच के दौरान जमकर हंगामा हुआ
गिरिडीह में वन विभाग ने आज एक घायल मोर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया. जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी राजेश साह के घर में मोर घायल अवस्था में पाया गया. बताया गया कि कुत्ते के हमले से मोर के पंख के कुछ हिस्सों में चोट लग गई थी.
गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। केंद्र की सेविका रोशन आरा पर मईया सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर महिलाओं से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है।
गिरिडीह के खंडीहा गांव में शुक्रवार सुबह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मृतक दिलीप दास के परिजनों से मिलने पहुंचे। पिछले दिनों सीसीएल गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में कोयला चोरी को लेकर हुए विवाद और झड़प के दौरान 25 वर्षीय दिलीप दास की हत्या कर दी गई थी।
गिरिडीह जिले के घोडथम्बा ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोरण्डा स्थित एक विदेशी शराब दुकान में मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में दुकानकर्मी पवन कुमार राय ने घोडथम्बा ओपी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत छछन्दो पंचायत के चेगिंयापहारी गांव में इन दिनों भीषण जल संकट ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। करीब 30 घरों वाले इस गांव की लगभग 300 की आबादी पिछले 2 महीने गंभीर पेयजल संकट से जूझ रही है।
गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया. घटना 28 अप्रैल की बताई जा रही है, जब एक बाइक सवार युवक समेत तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार
गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर पंचायत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. जानकारी के अनुसार, धर्मपुर पंचायत के प्रकारों निवासी बालेश
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर–मंझलाडीह अडवारा मुख्य पथ पर बरवाडीह मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसमें मौके पर एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान कनाडीह कारीटांड गांव निवासी युवक के रू
गिरिडीह के लालोकोनी गांव में एक कुएं से दो नाबालिग लड़कियों का शौव मिला है. घटना शुक्रवार की है. मृतक लड़कियों की पहचान नगमा खातून और साहिन प्रवीण के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दोनों घर से शौच के लिए निकली थीं, लेकि
खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर शनिवार रात सीमेंट लादे ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के रहने वाले लोग कोडरमा से लॉ की परीक्षा देकर स्विफ्ट
गिरिडीह में जूनियर इंजीनियर को 5 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया है. एसीबी ने जेई अंकुश कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. अंकुश मनरेगा योजना से जुड़े काम के एवज में घूस मांग रहे थे